हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): ससुराल पक्ष के लोगों ने अतरिक्त दहेज की मांग न पूरी करने पर विवाहिता को जान से मारने का प्रयास किया। साथ ही ननद ने खाने में जहरीला पदार्थ खिलाकर उसे जान से मारने का प्रयास किया।जिसके बाद विवाहित ने थाने में पति भारत, ससुर प्रभुदयाल, सास जगरोशनी, जेठ संजय, ननद कोशी, नंदोई वीरेंद्र, गितिका, पंकज और कृष्णपाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।

आपको बता दें कि जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा क्षेत्र में स्थित गांव अचपल गढ़ी निवासी भावना ने बताया कि 25 नवंबर 2020 को उसकी शादी दिल्ली न्यू पुलिस लाइन मॉडल टाउन निवासी भारत के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग दहेज में कार और दो लाख रुपए की मांग कर रहे थे। जिसके बाद ननद ने खाने में जहरीला पदार्थ खिलाकर जान से मारने का प्रयास किया। एसएचओ का कहना है कि मामले में 7 जुलाई 2023 को दोनों पक्षों को महिला थाने में बुलाया था। जिसके बाद पुलिस ने पति समेत नौ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी।
विशाल किताब घर से भारी डिस्काउंट के साथ खरीदें प्राइवेट बुक्स : 9528182700, 9457100571


























