
घर के बाहर खेल रही बच्ची पर गिरा लोहे का दरवाजा, मौत
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के गांव बदरखा में घर के मुख्य द्वार के पास खेल रही पांच साल की बच्ची पर लोहे का भारी भरकम दरवाजा उखड़ कर गिर गया जिसके कारण बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। अस्पताल ले जाते समय बच्ची की मौत हो गई जिससे परिवार में मातम पसर गया। गमगीन माहौल में शव का दफीना किया गया।
गांव के रहने वाले शाहनवाज अली ने बताया कि उसके छोटे भाई की 5 साल की बेटी अनाबिया शुक्रवार की शाम को घर के आंगन में खेल रही थी। इसी बीच मुख्य द्वार का भारी भरकम दरवाजा उखड़ कर मासूम के ऊपर जा गिरा जिससे चीख पुकार मच गई। शोर सुनकर लोग एकत्र हुए और बच्ची को अस्पताल पहुंचाया लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बिना किसी कार्रवाई के बच्ची का दफीना किया गया। परिवार में कोहराम मचा है।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग की पीड़ित महिलाएं अब रविवार को भी डॉ. रुचिका गुप्ता से ले सकेंगी परामर्श: 8979824365
























