
हापुड के डालचन्द शर्मा कांग्रेस के जिला महासचिव नियुक्त
हापुड़,सीमन (ehapurnews.com):हापुड कांग्रेस के जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने अर्जुन नगर निवासी डालचंद शर्मा को कांग्रेस का जिला महासचिव नियुक्त किया हैं। कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने डालचंद शर्मा को उनके निवास पर जाकर मनोनयन पत्र सौंपा और फूल माला पहनाकर स्वागत किया हैं। कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने कहा हैं कि हर रोज कांग्रेस में न्यू ज्वाइनिंग का सिलसिला जारी हैं। हर तबके के लोग पार्टी को दिल से स्वीकार करते हुए पार्टी की सदस्यता तो ले ही रहे हैं। साथ ही पार्टी में पदाधिकारी के तौर पर अपना कामकाज संभालने के लिए भी तैयार हैं। उन्होंने कहा हैं कि उनका लक्ष्य 2027 में उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाना और 2029 में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जी को देश का प्रधानमंत्री बनाना हैं। उन्होंने कहा हैं कि हर युवा पीढ़ी देश में राहुल गांधी को प्रधानमंत्री देखना चाहती हैं।इस अवसर पर पंडित अरविंद शर्मा, गौरव गर्ग, सीमा शर्मा, डॉक्टर पदम सिंह साहनी, रामलाल आर्य, संजय छाबड़ा, गोपाल भारती आदि लोग मौजूद रहे।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग के लिए अब रविवार को भी डॉक्टर शिशिर गुप्ता से लें परामर्श: 8979824365
























