
“विश्व पर्यावरण दिवस पर विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन”
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की दिल्ली रोड पर निज़ामपुर बाईपास के पास स्थित एस ए इंटरनेशनल स्कूल ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर विद्यालय में विभिन्न पर्यावरण संरक्षण गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा प्रकृति संरक्षण के लिए प्रेरित करना था।
इस अवसर पर विद्यार्थियों ने ग्रीष्म अवकाश होने पर अपने आस- पास के क्षेत्र में वृक्षारोपण किया। पर्यावरण संरक्षण तथा स्वच्छता का संदेश दिया। बच्चों ने पृथ्वी को हरा-भरा और प्रदूषण मुक्त बनाने का संकल्प भी लिया। विद्यालय की डायरेक्टर जयश्री सिंह तोमर ने अपने संबोधन में कहा कि “पर्यावरण की सुरक्षा हम सभी की जिम्मेदारी है। यदि हम आज प्रकृति का संरक्षण करेंगे, तभी आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण मिल सकेगा।”
अंत में सभी विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए निरंतर प्रयास करने का संकल्प लिया।
Admission open (2026-27)
S.A International School
Call- 9258003065
Email-id stasfee.internationalschool@gmail.com
























