
आशा संगिनियों को दिए गए स्वास्थ्य के प्रति महिलाओ को जागरूक करने के निर्देश
हापुड़,सूवि(ehapurnews.com):मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. किशोर कुमार आहूजा की अध्यक्षता में आशा संगिनियों की समीक्षा बैठक का आयोजन मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय सभागार में किया गया
बैठक का उद्देश्य आशा संगिनियों के कार्यों की समीक्षा करते हुए विभिन्न राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु उनका क्षमता वर्धन करना था।
बैठक में आशा संगिनियों को संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने, महिला एवं पुरुष नसबंदी के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने, एचपीवी टीकाकरण, आयुष्मान भारत गोल्डन कार्ड बनवाने, जन्मजात विकृतियों वाले बच्चों की समय पर पहचान एवं उन्हें उपचार हेतु चिन्हित करने सहित विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की गई। साथ ही क्षेत्र में इन कार्यक्रमों के प्रभावी संचालन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. किशोर कुमार आहूजा ने कहा कि आशा कार्यकर्ता एवं आशा संगिनियां स्वास्थ्य विभाग की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। उनके माध्यम से स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना संभव हो रहा है। उन्होंने सभी आशा संगिनियों से पूरी निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करते हुए शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाने का आह्वान किया।
बैठक में डॉ. नवीन रोहिल्ला, श्री अमरीश कुमार (रीजनल मैनेजर, कम्युनिटी प्रोसेस), डॉ. योगेश गुप्ता (जिला प्रतिरक्षण अधिकारी), श्री अभिनव दुबे (जिला कम्युनिटी प्रोसेस मैनेजर), डॉ. मयंक, श्री रविंद्र मावी (ब्लॉक कम्युनिटी प्रोसेस मैनेजर), शबनम, अरुण, मोहित सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
अनंतम ग्रीन्स हापुड़ का पहला रिजॉर्ट लिविंग, बुक करें अपना प्लॉट: 9557283854























