
रालोद के पूर्व जिलाध्यक्ष के खेतों में घुसे 10 फीट लंबे अजगर को पकड़ा
हापुड़, सीमन/ अमित कुमार/रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): हापुड़ के गांव होशदारपुर गढ़ी में स्थित खेतों में गुरुवार को 10 फीट लंबा अजगर मिलने से हड़कंप मच गया। राष्ट्रीय लोकदल के पूर्व जिला अध्यक्ष रविंद्र चौधरी के खेतों में अजगर मिलने से अफरा-तफरी का माहौल बन गया जिसके बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची जिसने कड़ी मशक्कत के बाद अजगर को पकड़ा और उसका रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया जिसके बाद सभी ने राहत की सांस ली ।
मामला गुरुवार का है जब किसान खेतों पर काम कर रहे थे। तभी उनकी नजर राष्ट्रीय लोक दल के पूर्व जिलाध्यक्ष रविंद्र चौधरी के खेतों में रेंग रहे 10 फीट लंबे अजगर पर पड़ी जिसको देखकर सभी के होश उड़ गए । सूचना पाकर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद अजगर का रेस्क्यू किया और उसे सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया।
हापुड़ की विश्वसनीय कपड़ों की दुकान “रामदास मोहनलाल माहेश्वरी बजाज” से खरीदें लहंगा, लेडीज सूट, डिजाइनर साड़ियां, स्टॉल, ज्वेलरी बहुत कुछ: 9927870069























