👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ की गढ़ रोड पर स्थित श्री संकट हरण हनुमान मंदिर के परिसर में एक घायल कबूतर आ पहुंचा जिसे मौके पर मौजूद लोगों ने हापुड़ की कोठीगेट पर स्थित पक्षियों के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका उपचार किया गया।
बता दें कि सोमवार की सुबह लगभग 11 बजे हापुड़ की गढ़ रोड पर स्थित श्रीसंकट हरण हनुमान मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य मिलन शास्त्री की नजर घायल कबूतर पर पड़ी। पंडित मिलन शास्त्री ने आर्य नगर निवासी मोहित गोयल के साथ मिलकर कबूतर को हापुड़ की कोठीगेट पर स्थित जैन पक्षी अस्पताल में पहुंचाया। जहां उसका उपचार किया गया।
Property Mela: खरीदें प्लॉट व फ्लैट, कॉल करें 9540030099























