
एस.ए. इंटरनेशनल स्कूल में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की दिल्ली रोड पर निज़ामपुर बाईपास के निकट स्थित एस ए इंटरनेशनल स्कूल में स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन बड़े हर्ष एवं उल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान के साथ हुआ। विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, कविताएँ, भाषण एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से देश के प्रति अपनी भावनाएँ व्यक्त कीं।
इस अवसर पर विद्यार्थियों को स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, संघर्ष और देशभक्ति के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया। विद्यालय की डायरेक्टर जयश्री सिंह तोमर ने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि “स्वतंत्रता, एकता और देशभक्ति की भावना हमें एक मजबूत और उज्जवल भारत के निर्माण के लिए सदैव प्रेरित करती है। स्वतंत्रता हमारा अधिकार नहीं है बल्कि हमारी जिम्मेदारी भी है। हमें एकता, ईमानदारी और अनुशासन के साथ राष्ट्र के विकास में योगदान देना चाहिए।
साथ ही विद्यालय के प्रधानाचार्य शम्मी पुंडीर ने भी विद्यार्थियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि “देश के उज्ज्वल भविष्य के लिए युवा पीढ़ी को जिम्मेदार, अनुशासित और संस्कारवान बनना चाहिए। हम एक जिम्मेदार नागरिक बने एवं भारत को एक स्वच्छ , शिक्षित और विकसित राष्ट्र बनाने में अपना योगदान करें।”
कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान एवं विद्यार्थियों में मिठाई वितरण के साथ हुआ। पूरे विद्यालय में देशभक्ति और उत्साह का वातावरण बना रहा। कार्यक्रम के सफल आयोजन में विद्यालय सभी शिक्षक – शिक्षिकाओं एवं कर्मचारियों का पूर्ण योगदान रहा।





















