
👁 13 views Views
खड़खड़ी में सड़क निर्माण पर 30 लाख रुपए स्वीकृत
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ विधानसभा क्षेत्र के गांव खड़खड़ी में सड़क निर्माण हेतु प्रदेश सरकार ने करीब 30 लाख रुपए स्वीकृत किए हैं। विधायक विजयपाल आढ़ती की स्तुति पर यह सड़क गांव खड़खड़ी में चंडी देवी मंदिर से होते हुए महेश त्यागी के मकान से होते हुए मान्यता प्राप्त इंटर कॉलेज के निकट हापुड़ रोड तक इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण कार्य होगा।
कार्यदात्री संस्था ग्रामीण अभियंत्रण विभाग हापुड़ में सड़क निर्माण हेतु प्रक्रिया शुरू कर दी है और अगले 6 माह में कार्य पूरा होगा।
होलसेल दामों पर खरीदें व बनवाएं कस्टमाईज़ड टाइल्स: 8449930105, 9837824010




















