हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के धौलाना औद्योगिक क्षेत्र में मसूरी गुलावठी रोड पर स्थित कॉन्टिनेंटल स्टील प्राइवेट लिमिटेड तथा आफिया स्टील प्राइवेट लिमिटेड पर गाजियाबाद से आई आयकर विभाग की टीम ने छापा मारा और दस्तावेजों की जांच की। सर्वे करने आई आयकर विभाग की टीम अपने साथ अर्द्धसैनिक बल की एक टुकड़ी लेकर आई जिन्होंने फैक्ट्रियों के बाहर डेरा डाल लिया जिससे आसपास मौजूद फैक्ट्री संचालकों में हड़कंप की स्थिति बनी रही।
बता दें कि दोनों ही फैक्ट्रियां स्टील और स्क्रैप का कारोबार करती हैं जहां बुधवार को गाजियाबाद से आई आयकर विभाग की टीम ने सर्वे शुरू किया और कागजात खंगालने शुरू कर दिए। बताते चलें कि फैक्ट्री मालिक के घर और प्रतिष्ठान पर आयकर विभाग की टीम ने एक साथ सर्वे शुरू किया। ज्ञात हो कि दो दिन पहले धौलाना के औद्योगिक क्षेत्र में ग्लोबल स्टील प्राइवेट लिमिटेड पर गाजियाबाद से आई विशेष अनुसंधान शाखा एसआईबी की टीम ने छापामार कारवाई की थी।
चर्म रोग, गुप्त रोग आदि की महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9719123457

























