👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : यात्रियों की सुविधाओं को देखते हुए परिवहन निगम का प्रवर्तन दल अब चलती बस में ही चेकिंग करेगा। बस को रोककर चेकिंग करने से यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। ऐसे में यात्री देरी से अपनी मंजिल पर पहुंचते थे। गढ़मुक्तेश्वर के एआरएम रणजीत सिंह का कहना है कि अब चलती बस में ही चेकिंग की जाएगी और चेकिंग को पारदर्शी बनाने के लिए वीडियोग्राफी भी की जाएगी। इसके साथ ही शासन ने वर्दी को भी अनिवार्य कर दिया है।
GENUINE SUPPLEMENT लेने के लिए अभी कॉल करें : 96392 79522

























