
👁 5 views Views
गढ़मुक्तेश्वर में स्ट्रीट लाइट का लोकार्पण
हापुड सीमन (ehapurnews.com):नगर पालिका परिषद गढ़मुक्तेश्वर के अध्यक्ष राकेश बजरंगी ने रविवार की रात को पुराना हापुड़ रोड पर आधुनिक हाईमास्ट एवं स्ट्रीट लाइटों का लोकार्पण किया। इस कार्य से क्षेत्रवासियों को रात्रि के समय बेहतर प्रकाश व्यवस्था, सुरक्षित आवागमन एवं आधुनिक नगर सुविधाओं का लाभ प्राप्त होगा।
यह विकास कार्य नगर पालिका परिषद गढ़मुक्तेश्वर के नगर सौंदर्यीकरण के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक है। रोशनी से जगमगाता पुराना हापुड़ रोड अब नगर की प्रगति, सुरक्षा एवं विकास की नई पहचान बनेगा।
Admission open (2026-27)
S.A International School
Call- 9258003065
Email-id stasfee.internationalschool@gmail.com























