हापुड़ में सपाईयों ने फूंका दिल्ली की मुख्यमंत्री का पुतला










हापुड़ में सपाईयों ने फूंका दिल्ली की मुख्यमंत्री का पुतला

हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने मंगलवार को दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के खिलाफ हापुड़ में पुतला फूंका और अपना गुस्सा ज़ाहिर किया। समाजवादी पार्टी का कहना है कि दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के लिए अमर्यादित व अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया है जिसकी वह निंदा करते हैं। इस तरह की निंदा कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता व पदाधिकारियों ने अपना गुस्सा जाहिर करते हुए दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का पुतला फूंका। हालांकि पुतला पुलिस ने छीन लिया।

हापुड़ की बुलंदशहर रोड पर जिला कार्यालय पर संगठन के पदाधिकारी व कार्यकर्ता एकत्र हुए और उन्होंने विरोध प्रदर्शन शुरू किया जिसके बाद जमकर नारेबाजी भी की।

प्रदर्शन पर उतरे कार्यकर्ताओं ने कहा कि दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता एक संवैधानिक पद पर हैं। ऐसे में उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री व सांसद अखिलेश यादव पर एक टीवी चैनल में लाइव डिबेट के दौरान अशोभनीय भाषा का इस्तेमाल किया है। इस तरह की हरकत कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष आनंद गुर्जर, तेजपाल, पुरुषोत्तम वर्मा आदि इस दौरान उपस्थित रहे।

सिद्धार्थ चिल्ड्रन एकेडमी, हापुड़ में एडमिशन हेतु सम्पर्क करें: 8218066639








  • Related Posts

    64 लाख की लूट के मामले में फरार दो आरोपियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित

    🔊 Listen to this जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र में हुई 64 लाख रुपए की लूट के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों पर पुलिस ने 25-25…

    Read more

    अमेरिका ट्रेड डील से नाखुश किसानों का ज्ञापन

    🔊 Listen to this अमेरिका ट्रेड डील से नाखुश किसानों का ज्ञापनहापुड, सीमन (ehapurnews.com):राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के तत्वावधान में जिला अध्यक्ष तरूण सिवाल के नेतृत्व में भारत अमेरिका ट्रेड…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    64 लाख की लूट के मामले में फरार दो आरोपियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित

    64 लाख की लूट के मामले में फरार दो आरोपियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित

    अमेरिका ट्रेड डील से नाखुश किसानों का ज्ञापन

    अमेरिका ट्रेड डील से नाखुश किसानों का ज्ञापन

    बाबूगढ़ के कुटू आटा विक्रेता के प्रतिष्ठान पर खाद्य विभाग का छापा

    बाबूगढ़ के कुटू आटा विक्रेता के प्रतिष्ठान पर खाद्य विभाग का छापा

    दो नाबालिग बहनों से दुष्कर्म के अभियुक्त को 20 वर्ष का सश्रम कारावास व 10 हजार रूपए का अर्थदण्ड

    दो नाबालिग बहनों से दुष्कर्म के अभियुक्त को 20 वर्ष का सश्रम कारावास व 10 हजार रूपए का अर्थदण्ड

    हापुड़ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष लखनऊ पहुंचे

    हापुड़ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष लखनऊ पहुंचे

    कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष हाऊस अरेस्ट

    कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष हाऊस अरेस्ट
    error: Content is protected !!