
पैक्ड ड्रिंकिंग वॉटर के 5 सैंपल फेल! सेहत के लिए बड़ा खतरा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):अगर आप भी बाजार से बोतल बंद पानी (Packaged Drinking Water) खरीदकर पीते हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। जनपद हापुड़ के धौलाना औद्योगिक क्षेत्र में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई में एक हैरान कर देने वाला खुलासा हुआ है। जिन पानी की बोतलों को हम सेहतमंद मानकर पीते हैं, उनके सैंपल मानकों पर फेल साबित हुए हैं।”
“मामला हापुड़ के धौलाना UPSIDC क्षेत्र का है, जहां जून महीने में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 20 बोतलों के सैंपल लिए थे। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन आयुक्त द्वितीय चंद्रशेखर मिश्र के अनुसार, जांच के बाद इनमें से 5 कंपनियों के सैंपल फेल पाए गए हैं।”
“चौंकाने वाली बात यह है कि कुछ सैंपलों में इंसानी सेहत के लिए बेहद खतरनाक ‘ई-कोलाई’ (E. coli) बैक्टीरिया पाया गया है। विशेषज्ञों का मानना है कि यह बैक्टीरिया सीवेज, गंदे पानी या खेतों के पानी के रिसाव की वजह से पानी के स्रोतों तक पहुंचता है। बोरवेल या कुओं के पास गंदगी और जानवरों के अवशेष होने से भी पानी में यह बैक्टीरिया पनपता है।”
“आपको बता दें कि इन फैक्ट्रियों से हर दिन लाखों लीटर बोतल बंद पानी कई राज्यों और जिलों में सप्लाई किया जाता है। यह पहली बार नहीं है जब ऐसा हुआ हो; इससे पहले भी जनवरी महीने में ली गई जांच के दौरान 16 में से 5 सैंपल फेल पाए गए थे।”
“प्रशासन की इस कार्रवाई ने एक बार फिर पैकेज्ड ड्रिंकिंग वॉटर की गुणवत्ता पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। ऐसे में सतर्क रहें और पानी का इस्तेमाल सोच-समझकर करें।”
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग के लिए अब रविवार को भी डॉक्टर शिशिर गुप्ता से लें परामर्श: 8979824365






















