
शराब न मिलने पर ठेके पर पथराव, सीसीटीवी में कैद हुई सिरफिरों की करतूत
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):हापुड़ के कोतवाली क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां देर रात शराब न मिलने से गुस्साए दबंग युवकों ने अंग्रेजी शराब के ठेके पर जमकर पथराव कर दिया। इस घटना से मौके पर हड़कंप मच गया और अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
पूरी घटना बुलंदशहर रोड स्थित अंग्रेजी शराब के ठेके की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, देर रात कुछ युवक शराब खरीदने पहुंचे थे। उन्होंने बंद ठेके का शटर खटखटाया, लेकिन अंदर मौजूद कर्मचारियों ने समय समाप्त होने के कारण शराब देने से साफ इनकार कर दिया।
इसी बात से नाराज होकर युवकों ने अपना आपा खो दिया और ठेके पर पत्थरबाजी शुरू कर दी। युवकों की यह पूरी करतूत पास में लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस तुरंत एक्शन में आ गई है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार सिंह के मुताबिक, वायरल सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पथराव करने वाले आरोपियों की पहचान की जा रही है और मामले की गहनता से जांच जारी है।
Brainwaves International School: Admissions Open 2026-27 (Playgroup – Grade XI)






















