
👁 45 views Views
प्रभारियों ने संभाली थाने की कमान
हापुड़, सीमन/ अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंज्य सिंह ने कई निरीक्षकों, उपनिरीक्षकों के तबादले कर दिए। इसी क्रम में हापुड़ थाने के थानाध्यक्ष को बाबूगढ़ थाना अध्यक्ष बनाया है। वहीं ब्रजघाट चौकी प्रभारी इंद्रकांत यादव को थाना बहादुरगढ़ की कमान चौकी गई है। दोनों थानाध्यक्षों ने कार्यभार संभाल लिया है और आगे की प्रक्रिया में जुट गए हैं। दोनों थानाध्यक्षों का कहना है कि कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाया जाएगा। अपराध नियंत्रण के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएंगे।
जय गुरुदेव ज्वेलर्स से खरीदें सोने, चांदी व डायमंड की ज्वेलरी: 9634998846






















