
युवती के अपहरण के मामले में मुकदमा दर्ज
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के हाफिजपुर क्षेत्र के गांव से 20 वर्षीय युवती को एक युवक बहला-फुसला कर ले गया। इसके बाद पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया है।
दर्ज रिपोर्ट में हाफ़िज़पुर में क्षेत्र के गांव के व्यक्ति ने बताया कि 23 अप्रैल को उसकी 20 वर्षीय पुत्री संदिग्ध परिस्थितियों में घर से लापता हो गई। तलाश के दौरान पता चला कि जिला गाजियाबाद के विजयनगर क्षेत्र की शांति नगर कॉलोनी का नितिन पुत्री का अपहरण कर ले गया है। अनहोनी की आशंका के चलते पीड़ित ने थाने में तहरीर दी। उसके बाद पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
We at Kansal Classes are looking for an experienced faculty for science TGT who has a grip on all three parts.Contact us on : 7037494586






















