
👁 57 views Views
हिस्ट्रीशीटर की अंटी से मिला अवैध हथियार व कारतूस
हापुड, सीमन (EHAPURNEWS.COM):हापुड जनपद में चलाए जा रहे ऑपरेशन शस्त्र अभियान के अन्तर्गत थाना हाफिजपुर पुलिस के चैकिंग के दौरान एक हिस्ट्रशीटर हत्थे लग गया।पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर के कब्जे से अवैध तमंचा व कारतूस बरामद किया है।गिरफ्तार अभियुक्त थाना बहादुरगढ़ जनपद हापुड़ के ग्राम मौहम्मदपुर आजमपुर का अजूबर हिस्ट्रीशीटर अपराधी है, जिसके विरूद्ध जनपद हापुड़, बिजनौर व हरियाणा राज्य में चोरी व आर्म्स एक्ट आदि के करीब एक दर्जन अभियोग पंजीकृत है।पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।
JMS Group of Institutions Admission Open 2026-2027 7302252600























