हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया जिसके कब्जे से एक अवैध चाकू बरामद हुआ है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान दीपक पुत्र विजय पाल सिंह निवासी माता मोहल्ला माहेश्वरी गंज कोठी गेट हापुड़ के रूप में हुई है।
हापुड़ कोतवाली पुलिस मंगलवार को क्षेत्र में चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी बीच रेलवे रोड से माल गोदाम जाने वाले रास्ते पर पुलिस ने एक युवक को रोका जहां चेकिंग के दौरान युवक से अवैध चाकू बरामद हुआ। पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है।
कम से कम ब्याज पर लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9756129288


























