
पुस्तक एक्सचेंज मेला में पहुंचे छात्र
हापुड, सीमन/सुरेश जैन (ehapurnews.com):लक्ष्य निर्माण योजना ट्रस्ट
(लक्ष्य ज्ञान के प्रसार का)
लक्ष्य संस्था ने पिलखुआ में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी पुस्तक एक्सचेंज मेले का आयोजन किया। जिसमें काफी संख्या में विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने पुस्तकें ली।
संस्था का उद्देश्य शिक्षा के क्षेत्र में कार्य करना है जिसमें संस्था किसी भी प्रकार की पढ़ने योग्य पुस्तक दान स्वरूप ले लेती है और जरूरतमंद बच्चों के लिए निःशुल्क प्रदान करती है
संस्था के अपने संग्रहालय चार स्थान पर सुचारू रूप से चल रहे हैं जो पूरे वर्ष सेवा देते हैं।
पिलखुआ, हापुड़, मेरठ, साहिबाबाद में संग्रहालय सुचारू रूप से चल रहे हैं।
हर जगह संस्था प्रत्येक सत्र में पुस्तक एक्सचेंज मेले का आयोजन करती रहती है।
इसी क्रम में पिलखुआ में यह पुस्तक एक्सचेंज मेला लगाया गया जिससे कि बच्चे लाभान्वित हो।
इस कार्यक्रम से अनेकों बच्चे लाभान्वित हुए एवं कहीं न कहीं यह मेला पर्यावरण संरक्षण में भी सहयोगी रहा।
इस पुस्तक एक्सचेंज मेले में संस्था के संस्थापक सुधीर गोयल,राजीव जौहर, सीमा जौहर,वीरसैन बंसल, धीरज कुमार गुप्ता, वरूण शर्मा, विशाल कौशिक, सुरभि जिन्दल,सुशील अग्रवाल, राजपाल शर्मा, सुशील सिंघल नीरज गुप्ता राम केश सिंह तोमर एवं
अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे।
कारपेंटर के कमीशन से पाए छुटकारा, होम बॉस हार्डवेयर से खरीदें दरवाजे की कुंडी: 9568911464


























