अवैध वसूली करने वाला एसपी से बोला, “कायदे से चलो”
हापुड़, सीमन/सुरेंद्र शर्मा (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ की तीर्थनगरी गढ़मुक्तेश्वर के ब्रजघाट में आने वाले श्रद्धालुओं से पार्किंग ठेकेदार और कर्मचारियों द्वारा अवैध रूप से वसूली की जा रही है। गलियों में भी जाने पर अवैध रूप से शुल्क लिया जा रहा था जबकि पार्किंग में वाहन खड़ा करने पर ही पार्किंग शुल्क लिया जा सकता है। इतना ही नहीं बल्कि पार्किंग की पर्ची पर 50 रुपए या 53 रुपए लिखे हुए थे लेकिन यहां पर 60 से 100 रुपए तक वसूले जा रहे थे। पुलिस अधीक्षक हापुड़ अभिषेक वर्मा पुलिस टीम के साथ प्राइवेट गाड़ी में सवार होकर जब पहुंचे तो उन्हें भी 53 रुपए की पर्ची थमा कर 60 वसूले गए। पार्किंग कर्मचारियों ने उनसे कहा कि कायदे से चलो।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010
























