👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ में अवैध निर्माण ज़ोरो पर है। अब यह निर्माण सरकारी संपत्ति पर भी किया जा रहा है। इसका ताजा मामला हापुड़ की गढ़ रोड पर दिखाई दिया जहां डीएम आवास के सामने स्थित एक पेट्रोल पंप के बाहर सड़क पर ही निर्माण कार्य शुरु कर दिया गया। मामले की शिकायत मिलने पर एसडीएम सदर दिग्विजय सिंह मौके पर पहुंचे और अवैध निर्माण हटवाया और निर्माण कराने वालों को सख्त चेतावनी दी।
बता दें कि हापुड़ की गढ़ रोड पर हापुड़ से बाबूगढ़ जाने वाले मार्ग पर डीएम आवास के पास एक पेट्रोल पंप है जिसके बाहर अवैध निर्माण किया जा रहा था। इस दौरान किसी ने मामले की शिकायत कर दी। सूचना पाकर एसडीएम सदर दिग्विजय सिंह मौके पर पहुंचे और अवैध निर्माण हटवाया। साथ ही भविष्य में ऐसा न करने की चेतावनी दी।


























