👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ की तीनों विधानसभा सीटों की मतगणना 10 मार्च को हापुड़ की गढ़ रोड पर स्थित नवीन मंडी में होगी जहां सुबह 8:00 बजे मतगणना शुरू हो जाएगी. इसके चलते स्ट्रांग रूम के सामने बने चबूतरो पर पंडालों को बनाया गया है. मतगणना के चलते व्यापारिक गतिविधियां 10 मार्च को नवीन मंडी में पूरी तरह बंद रहेंगी. काउंटिंग के दिन मंडी में खाद्यान्न, फल, सब्जी आदि व्यापारिक गतिविधियों को पूरी तरह बंद रखा गया है.
























