हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण ने शुक्रवार को गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र में अवैध निर्माण के खिलाफ अभियान चलाया जहां तीन प्रकरणों में ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की तो एक अवैध निर्माण को सील कर दिया। गढ़ क्षेत्र में चलाए गए अभियान के तहत एचपीडीए ने 1500 वर्ग मीटर में फुरकान अली पुत्र फरमुद्दीन द्वारा निर्माणाधीन व्यावसायिक भवन, 8800 वर्ग मीटर में गढ़मुक्तेश्वर के गांव अठसैनी में राजकुमार भाटी, मोहम्मद इशरत अली और फराहीम आदि द्वारा की गई अवैध लोटिंग, 10000 वर्ग मीटर में गांव अठसैनी में डॉक्टर अफसार अली द्वारा की गई अवैध प्लाटिंग और 10000 वर्ग मीटर में गांव बदरखा में राष्ट्रीय राजमार्ग 9 पर दिनेश, मांगेराम और महिपाल सिंह द्वारा की गई अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ कार्रवाई की। एचपीडीए ने अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त कर दिया जबकि निर्माणाधीन भवन को सील कर दिया। एचपीडीए की कार्रवाई के दौरान प्रभारी प्रवर्तन तुषार कांत जैन, अवर अभियंता देशपाल सिंह, महेश चंद्र उप्रेती प्राधिकरण के अधिकारी उपस्थित रहे।
चर्म रोग, गुप्त रोग व एलर्जी के लिए संपर्क करें डॉ शिशिर गुप्ता: 9719123457























