
👁 10 views Views
पति ने दांत से काटा पत्नी का कान, मुकदमा दर्ज
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव छपकौली में घरेलू विवाद में एक शराबी पति ने मुंह से अपनी पत्नी का कान काट लिया। इस दौरान पत्नी घायल हो गई जिनकी तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
छपकोली की रहने वाली काजल ने बताया कि उसकी शादी अनिकेत से हुई है। शादी के बाद से उसका पति शराब पीकर अक्सर उसके साथ मारपीट और गाली गलौज करता है। 12 जुलाई के दोपहर करीब 2:00 बजे आरोपी पति शराब के नशे में घर पहुंचा और मारपीट शुरू कर दी जिसने दातों से उसका बाया कान बुरी तरह काट लिया और मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
मोना ड्रीम गैलरी से 999/- की शॉपिंग पर 1 GIFT FREE: 9927143205, 7817840559























