
👁 12 views Views
महिला से छेड़छाड़ व जानलेवा हमला करने के मामले में दो पर मुकदमा दर्ज
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला से छेड़छाड़, मारपीट और जान से मारने के प्रयास के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की छानबीन जारी है।
देहात क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने बताया कि 19 जुलाई की दोपहर के लिए 3:00 बजे वह अपने घर के मुख्य दरवाजे पर साफ-सफाई कर रही थी। उस दौरान गांव का मुकेश और परमीत वहां पहुंचा। उसके साथ अभद्र व्यवहार करने लगा और अश्लील टिप्पणियां की। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
JOB ALERT: आनंद इंडस्ट्रीज को अनुभवी अकाउंटेंट (Accountant) की आवश्यकता: 9359608288, 9012127600























