👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : अमृत योजना के अंतर्गत हापुड़-पिलखुवा विकास प्राधिकरण तथा नगर पालिका पिलखुवा में 20 मई तक हापुड़ महायोजना 2031 प्रारुप पर कोई व्यक्ति विशेष संस्था द्वारा अपनी आपत्ति तथा सुझाव लिखित रुप में दिया जा सकता है जिसके लिए एचपीडीए में प्रकोष्ठ का उद्घाटन एचपीडीए वीसी अर्चना वर्मा ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर पीके सिंह, दिनेश कुमार, अंगद सिंह आदि उपस्थित रहे। बता दें कि 29 अप्रैल व 30 अप्रैल को एचपीडीए एक प्रोपर्टी एक्सपो का आयोजन भी करने जा रहा है।

























