
उधार में मोमोज़ न देने पर दुकानदार को पीटा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के धौलाना क्षेत्र के गांव नंदपुर में उधार में मोमोज खिलाने से मना करने पर दुकानदार के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। दोनों युवकों ने दुकानदार से बहस की और उसके बाद धारदार हथियार से हमला कर उसे घायल कर दिया। जाते हुए आरोपी गल्ले से रुपए लेकर फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
गांव के रहने वाले प्रमोद ने बताया कि बस स्टैंड पर वह मोमोज का ठेला लगाते हैं। सोमवार की शाम गांव के दो युवकों ने उनकी ठेली पर पहुंच कर मोमोज मांगे। प्रमोद ने कहा कि पहले का उधार चुकाने के बाद ही सामान मिलेगा जिससे दोनों आरोपी भड़क गए और उन्होंने प्रमोद की पिटाई कर दी। पुलिस की जांच जारी है।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग के लिए अब रविवार को भी डॉक्टर शिशिर गुप्ता से लें परामर्श: 8979824365



















