
हेमंत सिंह तहसीलदार गढ़मुक्तेश्वर, प्रताप सिंह नायब तहसीलदार हापुड़ व अरुण कुमार नायब तहसीलदार गढ़ बने
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की जिलाधिकारी कविता मीणा ने जनपद हापुड़ में स्थानांतरित होकर आए चौधरी हेमंत सिंह को तहसीलदार गढ़मुक्तेश्वर जबकि नायब तहसीलदार संबद्ध भूलेख अनुभाग कलेक्ट हापुड़, प्रताप सिंह को नायब तहसीलदार हापुड़ और नायब तहसीलदार संबद्ध कलेक्ट्रेट हापुड़ अरुण कुमार को नायब तहसीलदार गढ़ बनाया है और जल्द से जल्द तैनाती स्थल पर पहुंचने के निर्देश दिए हैं।
सोमवार को जिलाधिकारी हापुड़ कविता मीणा ने आदेश जारी किए जिसे तत्काल प्रभाव से लागू करने के लिए कहा गया है। ऐसे में चौधरी हेमंत सिंह को तहसीलदार गढ़मुक्तेश्वर, प्रताप सिंह को नायब तहसीलदार हापुड़ और अरुण कुमार को नायब तहसीलदार गढ़ बनाया गया है।
VIKAS GLOBAL SCHOOL || ADMISSION OPEN: NURSERY TO IX & XI : 8710848586, 8710868788




















