👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना बहादुरगढ़ पुलिस ने गांव शेरपुर में छापामार कर पांच जुआरियों को धर दबोचा। पुलिस ने जुए के अड्डे से 4965 रुपए तथा ताश बरामद किए है। पुलिस को सूचना मिली थी कि गांव शेरपुर में एक जुए का अड्डा संचालित है जिसपर भारी नाल निकाली जाती है। पुलिस ने सूचना सटीक मानकर छापा मारा और मौके से गांव शेरपुर के बीधा, अजयवीर, भिकारी, रामकुमार, पिंटू को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों की तलाशी के दौरान उनके जेब से 965 रुपए तथा फड से चार हजार रुपए नकद व ताश बरामद की है। पुलिस ने बताया कि जुए के ठिकाने पर अड्डे का संचालक कमिशन वसूलता था।

























