👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में पुलिस जरा भी लापरवाही बरतने के मूड में नजर नहीं आ रही है. हापुड़ के पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने क्षेत्राधिकारी डॉक्टर तेजवीर सिंह व पिलखुवा कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अभिनव सिंह पुंडीर तथा पुलिस बल के साथ पिलखुवा कस्बे में गुरुवार की शाम को पैदल मार्च निकाला. एसपी ने क्षेत्र में पैदल गश्त की और सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया. आगामी त्योहारों को देखते हुए क्षेत्र में शांति व्यवस्था स्थापित करने के उद्देश्य से पुलिस ने पैदल गश्त की और पिलखुवा के विभिन्न इलाकों में जाकर लोगों को सुरक्षित माहौल का एहसास कराया. पुलिस ने इस दौरान संदिग्धों से पूछताछ भी की लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की.
























