हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के सिंभावली क्षेत्र के गांव बिरसिंहपुर पहुंची अमरोहा के थाना गजरौला की पुलिस ने मामले में मुख्य आरोपी हिस्ट्रीशीटर अशोक के मकान को कुर्क कर लिया। दोहरे हत्याकांड के मामले में फरार चल रहे आरोपी अशोक पर 25 हजार रुपए का इनाम भी घोषित है।
गजरौला थाना क्षेत्र के गांव गुलालपुर में गंगा किनारे स्थित फार्म हाउस पर 9 अक्टूबर की रात को बदमाशों ने अनिरुद्ध निवासी गांव सीना मेरठ, रतनपाल भाटी निवासी गांव बोड़ाकी नोएडा और जीतपाल निवासी नयागांव पर जानलेवा हमला कर दिया था जिसमें रतनपाल और अनिरुद्ध की मौत हो गई थी जबकि बदमाश जीतपाल को अधमरा छोड़कर बदमाश फरार हो गए थे। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और मुकदमा दर्ज किया। गजरौला पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए बदमाशों को गिरफ्तार किया लेकिन मुख्य आरोपी को पुलिस गिरफ्तार करने में नाकाम साबित हुई जिसके बाद नवंबर में पुलिस ने न्यायालय में आरोपी अशोक के घर की कुर्की की अनुमति मांगी जिसे अदालत ने स्वीकार कर लिया और पुलिस ने घर की कुर्की का नोटिस चस्पा कर एक महीने की मोहल्लत दी लेकिन उसके बाद भी आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा जिसके बाद पुलिस ने रविवार को मुख्य आरोपी के घर की कुर्की कर ली। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच यह कार्रवाई हुई।
रेमण्ड के लिए रेमण्ड फैशन स्टोर आईए: 8791513811

























