वरिष्ठ नागरिकों को दिया सम्मान
हापुड, सुरेश जैन(ehapurnews.com): सीनियर सिटीजन कल्याण समिति ( रजिस्टर्ड) हापुड ने समिति में नये सदस्य बनाने का अभियान चलाकर वरिष्ठ नागरिकों को समिति से जोड़ रही है। समिति के महामंत्री रामकुमार गर्ग एडवोकेट, समिति कार्यकारिणी सदस्य सुरेश चन्द जैन तथा राजीव जैन ने वरिष्ठ पत्रकार सत्य प्रकाश सीमन, जैन समाज के महामंत्री अशोक जैन, व्यवसायी अशोक मित्तल (पत्तल वालो)को समिति का नया सदस्य बनाकर पटका ओढाकर, प्रतीक चिह्न तथा परिचय पत्र देकर सम्मानित किया गया। महामंत्री रामकुमार गर्ग एडवोकेट ने कहा कि समाज के वरिष्ठ लोगों को समाज सेवा के कार्यो में समयदान व आर्थिक सहयोग करना चाहिए। वरिष्ठ नागरिकों के पास जीवन का लम्बा अनुभव है इसका लाभ समाज को अवश्य मिलना चाहिए।उन्होंने लोगों से कहा है कि वरिष्ठ नागरिक समिति से जुड़ें।
Brainwaves International School में Admission के लिए काल करेंः 8279806606

























