एमआरपी व एक्सपायरी लिखे बिना भेजा जा रहा था लाखों का शहद, राजस्व चोरी की संभावना










हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): हापुड़ की गढ़ रोड़ पर स्थित नवीन मंडी में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने एक गोदाम पर छापामार कार्रवाई की जहां से टीम ने 22.50 लाख रुपए का शहद बरामद कर उसे सील कर दिया। संभावना है कि यह शहद मिलावटी है जिसमे से महक आ रही है जिसे हरियाणा से लाकर डिमांड के अनुसार जगह-जगह भेजा जाता था। इस शहद को आंध प्रदेश भेजा जाना था। टीम ने 500 केन जब्त की है। एक केन में 30 किलो मिलावटी शहद भरा हुआ था। टीम ने नमूना लेकर प्रयोगशाला भेज दिया है जहां से आने वाली रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल इस शहद की बिक्री पर भी रोक लगा दी है। यह शहद तुंगनाथ ट्रेडर्स का बताया जा रहा है जिसके संचालक अंकित गर्ग हैं। अचंभे की बात तो यह है कि शहद की केन पर किसी प्रकार की लेबलिंग नहीं की गई है जोकि पैकेजिंग नियमों का उल्लंघन करती है। ना तो पैकेजिंग बोतल पर एक्सपायरी अंकित है और ना ही एमआरपी, ऐसे में संभावना है कि टैक्स चोरी कर लाखों-करोड़ों रुपए का व्यापार किया जा रहा है जिससे राजस्व को चूना लग रहा है। वहीं लोगों के स्वास्थ्य पर भी विपरीत असर पड़ रहा है।

सहायक आयुक्त द्वितीय सुनील कुमार ने मंगलवार की शाम करीब 6:00 बजे टीम के साथ नवीन मंडी के पास स्थित गोदाम में छापामार कार्रवाई की। यह शहद आंध्र प्रदेश जाना था लेकिन उससे पहले ही टीम ने शहद को सील कर दिया। अच्छेजा के एक ट्रांसपोर्टर के माध्यम से इसकी सप्लाई होनी थी। अधिकारियों ने बताया कि इसमें चीनी या चाइनीज़ सिरप की मिलावट हो सकती है। संदेह के आधार पर शहद को कब्जे में लिया गया है। वहीं शहद पर लेबलिंग ना होने की वजह से भी कई सवाल खड़े हो रहे हैं।

ऋषभ चाप कॉर्नर पर रोटी-सब्जी, चाऊमीन, चाप, रोल सब कुछ उपलब्ध: 7248495020









  • Related Posts

    हापुड़: चौकी के समीप स्थित हेलमेट की दो दुकानों में लाखों की चोरी

    🔊 Listen to this हापुड़: चौकी के समीप स्थित हेलमेट की दो दुकानों में लाखों की चोरी हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र में चोरों…

    Read more

    हापुड़: वझीलपुर में छात्रों से भरी सरस्वती बाल मंदिर की स्कूल बस पलटी

    🔊 Listen to this हापुड़: वझीलपुर में छात्रों से भरी सरस्वती बाल मंदिर की स्कूल बस पलटी हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के देहात क्षेत्र के गांव वझीलपुर में सोमवार…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हापुड़: चौकी के समीप स्थित हेलमेट की दो दुकानों में लाखों की चोरी

    हापुड़: चौकी के समीप स्थित हेलमेट की दो दुकानों में लाखों की चोरी

    हापुड़: वझीलपुर में छात्रों से भरी सरस्वती बाल मंदिर की स्कूल बस पलटी

    हापुड़: वझीलपुर में छात्रों से भरी सरस्वती बाल मंदिर की स्कूल बस पलटी

    20 जनवरी से शुरू होगा बूढ़े बाबा का मेला

    20 जनवरी से शुरू होगा बूढ़े बाबा का मेला

    जाने 19 जनवरी का सब्जियों का भाव

    जाने 19 जनवरी का सब्जियों का भाव

    हापुड़: यातायात नियमों का उल्लंघन, एक बाइक पर सवार पांच

    हापुड़: यातायात नियमों का उल्लंघन, एक बाइक पर सवार पांच

    गढ़मुक्तेश्वर में दो महिलाएं मंदिर से राधारानी व सीताराम विग्रह से शाल ले उड़ी

    गढ़मुक्तेश्वर में दो महिलाएं मंदिर से राधारानी व सीताराम विग्रह से शाल ले उड़ी
    error: Content is protected !!