
हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली पुलिस ने बुधवार को एक हिस्ट्रीशीटर को जिला बदर किया। हापुड़ पुलिस क्षेत्र के दस्तोई रोड पर स्थित मोहल्ला आदर्श नगर कॉलोनी पहुंची जहां मुनादी कराकर दीपक पुत्र रामबाबू के जिला बदर की जानकारी दी। पुलिस ने अधिकारियों के आदेश पर दीपक को जिला बदर किया है जिसके खिलाफ 28 मुकदमे हापुड़, गाजियाबाद, अमरोहा व अन्य थानों में पंजीकृत हैं। पुलिस ने चेतावनी दी कि यदि जिलाबदर की अवधि के दौरान हिस्ट्रीशीटर क्षेत्र में दिखा तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान पुलिस ने लाउडस्पीकर के माध्यम से आदर्श नगर कॉलोनी के विभिन्न इलाकों में जाकर लोगों को जागरूक किया और अपील की कि यदि किसी को जिलाबदर की अवधि के दौरान दीपक दिखाई पड़ता है तो तुरंत हापुड़ कोतवाली पुलिस को सूचित करें।
रेडवुड क्लॉथिंग पर लगी है स्टॉक क्लीयरेंस सेल: 9690080808


























