
एस.ए. इंटरनेशनल स्कूल में हार्टफुलनेस निबंध प्रतियोगिता का आयोजन
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की दिल्ली रोड पर निज़ामपुर बाईपास निकट एस ए इंटरनेशनल स्कूल में हॉटफुलनेस निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह प्रतियोगिता हार्टफुलनेस एजुकेशन ट्रस्ट और श्री रामचंद्र मिशन द्वारा किया गया। जिसमें 14 से 18 वर्ष के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया इस प्रतियोगिता का विषय “कोई मुझे मेरी अनुमति के बिना चोट नहीं पहुँचा सकता” रखा गया।
इस विषय के माध्यम से विद्यार्थियों को आत्मसम्मान, आत्मविश्वास, व्यक्तिगत सीमाओं तथा अपने अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया।
विद्यार्थियों ने अपने विचारों को सुंदर एवं प्रभावशाली ढंग से निबंध के माध्यम से प्रस्तुत किया। प्रतियोगिता ने बच्चों को अपनी भावनाओं को समझने, सही और गलत व्यवहार में अंतर करने तथा आवश्यकता पड़ने पर “नहीं” कहने और किसी विश्वसनीय वयस्क से सहायता लेने के लिए प्रेरित किया।
विद्यालय की डायरेक्टर जयश्री सिंह तोमर ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी गतिविधियाँ बच्चों में आत्मविश्वास, जागरूकता और सकारात्मक सोच विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
विद्यालय के प्रधानाचार्य शम्मी पुंडीर ने कहा कि हमारा उद्देश्य है “कि प्रत्येक बच्चा अपने अधिकारों को समझे, अपनी बात निडरता से कहें एवं असहज स्थिति में जागरूक रहें।
Admission open (2026-27)
S.A International School
Call- 9258003065
Email-id stasfee.internationalschool@gmail.com




















