
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ थाना देहात पुलिस ने गौरव त्यागी हत्याकांड में फरार 25 हजार के एक और इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम जसवंत पुत्र जगबीर निवासी ग्राम मोहम्मदपुर आजमपुर बाबूगढ़ है। पुलिस ने आरोपी को रविवार को गिरफ्तार किया।
आपको बता दें कि गौरव हत्याकांड में पुलिस ने सात नामजद आरोपियों पर मुकदमा दर्ज किया था जिनमें से पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस ने मामले में सर्वप्रथम राजवीर और जयपाल को गिरफ्तार किया था जिसके बाद फरार पांचों आरोपियों पर 25-25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। पुलिस ने प्रदीप व कुलदीप पुत्रगण राजवीर तथा अमित पुत्र जयपाल निवासीगण मोहम्मदपुर आजमपुर को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने एनकाउंटर के दौरान प्रदीप को घायल अवस्था में पकड़ा था। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से हथोड़ा, डंडे, वेगनआर गाड़ी, कारतूस, तमंचे भी बरामद किए थे। वही फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस ने जगह-जगह दबिश दी जिसके बाद रविवार को टीम ने जसवंत को भी गिरफ्तार कर लिया है। मामले में एक नामजद आरोपी फरार है।
हापुड़ की विश्वसनीय कपड़ों की दुकान “रामदास मोहनलाल माहेश्वरी बजाज” से खरीदें लहंगा, लेडीज सूट, डिजाइनर साड़ियां, स्टॉल, ज्वेलरी बहुत कुछ: 9927870069




















