
👁 1 views Views
तमंचा लेकर घूम रहा था,पुलिस ने पकड़ा
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):पांच हजार रूपए का तमंचा खरीद कर लाया युवक पुलिस के हत्थे चढ़ा।अंटी से पुलिस ने तमंचा व कारतूस बरामद किया है।
हापुड़ पुलिस द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाए जाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना गढ़मुक्तेश्वर पुलिस ने चैकिंग के दौरान एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया, जिसके कब्जे से अवैध तमंचा व कारतूस बरामद किया है।आरोपी राशिद निवासी ग्राम दोताई है।आरोपी पर आधा दर्जन मुकद्दमे दर्ज है।पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।
हापुड़ के रामलीला गेट के पास खुल गया है Dr Lal Pathlabs || Authorised Collection Centre: 7668777545























