
हापुड़ की खंड शिक्षा अधिकारी रचना सिंह निलंबित
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की खंड शिक्षा अधिकारी रचना सिंह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई हुई है जिन्हें निलंबित कर दिया गया है। रचना सिंह के खिलाफ आरोप पत्र भी जारी किया गया है। रचना सिंह की मुश्किलें बढ़ सकती हैं जिनके खिलाफ लगातार शिकायतें मिल रही थी।
अपर शिक्षा निदेशक बेसिक कामता रामपाल ने जारी निलंबन पत्र में बताया कि सहायक अध्यापिका उषा रानी धर्मपुर 15 बिसवा प्राथमिक विद्यालय में है जिन्होंने 4 मार्च 2025 को वेतन एरिया के लिए ऑनलाइन पोर्टल पर आवेदन किया था। इस वित्त एवं लेखाधिकारी बेसिक शिक्षा ने अप्रैल 2025 में विलंब से प्राप्त होने के कारण वापस कर दिया था। ऐसे में पता चला कि खंड शिक्षा अधिकारी रचना सिंह ने उक्त एरियर को विलंब से अग्रसारित किया।
जारी किए गए पत्र के अनुसार रचना सिंह ने प्राथमिक विद्यालय गली नंबर 1 की सहायक अध्यापिका तारावती, मंसूरपुर के प्राथमिक विद्यालय की सहायक अध्यापिका रीता, बोटला के प्राथमिक विद्यालय की सहायक अध्यापिका पूनम शर्मा व सुशील कुमार के अवकाश आवेदन और एरियर के मामले में भी समय अवधि का अनुपालन नहीं किया। लापरवाही बरत ने पर खंड शिक्षा अधिकारी हापुड़ रचना सिंह को निलंबित किया गया है।
कैटरिंग के लिए संपर्क करें राधे कृष्णा कैटर्स: 9897892601

























