
गंगा उफान पर: खतरे के निशान से 13 सेंटीमीटर ऊपर गंगा का जलस्तर
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ की तीर्थ नगरी गढ़मुक्तेश्वर के बृजघाट में गंगा का जलस्तर खतरे के निशान से 13 सेंटीमीटर ऊपर है। पहाड़ों पर और मैदानी क्षेत्रों में हो रही बारिश से खादर में रहने वाले लोगों की चिंताएं बढ़ती जा रही हैं। गंगा के जलस्तर में हो रही बढ़ोतरी से क्षेत्रवासी बेहद परेशान है। सोमवार को जलस्तर में 13 सेंटीमीटर की बढ़ोतरी हुई। गंगा खतरे के निशान से 13 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है। गंगा के जलस्तर में हो रही बढ़ोतरी का सबसे ज्यादा प्रभाव खादर में रहने वाले लोगों पर है। सोमवार की शाम को ब्रजघाट में गंगा का जलस्तर 199.13 मीटर दर्ज किया गया है।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग की पीड़ित महिलाएं अब रविवार को भी डॉ. रुचिका गुप्ता से ले सकेंगी परामर्श: 8979824365

























