
हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र की रेलवे लाइन किलोमीटर नंबर 105/16 पर एक स्कूटी सवारी युवक सोमवार को आत्महत्या करने के इरादे से फाटक पर पहुंचा। ट्रेन की चपेट में आने से युवक के दोनों पैर कट गए। सूचना पाकर आरपीएफ, पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया। सुरक्षा बलों ने मौके से युवक की स्कूटी भी बरामद की है।जानकारी के अनुसार अजय कुमार उर्फ बिट्टू पुत्र रमेश चंद्र निवासी मोहल्ला सादकपुरा मीनाक्षी रोड हापुड़ घर से किसी बात पर परिजनों से लड़कर आत्महत्या करने के लिए पहुंचा। ट्रेन की चपेट में आने से युवक के दोनों पैर कट गए इसके बाद आरपीएफ में तैनात एसआई प्रमोद कुमार, हेड कांस्टेबल राजपाल सिंह, हापुड़ नगर कोतवाली में तैनात हेड कांस्टेबल प्रमोद कुमार मौके पर पहुंचे और युवक को अस्पताल में भर्ती कराया। टीम ने मौके से स्कूटी भी बरामद की है।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010




















