
हापुड़: एटीएमएस कट के पास सड़क हादसे में महिला की मौत
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):जनपद हापुड़ के कोतवाली नगर क्षेत्र में एटीएमएस कट के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जहाँ तेज रफ्तार डंपर ने बाइक को टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में बाइक पर सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया है।
कोतवाली हापुड़ नगर क्षेत्र में एटीएमएस कट के पास। गाजियाबाद जिले के लोनी थाना क्षेत्र के जाटव मोहल्ला की रहने वाली राजबाला (उम्र 60 वर्ष) अपने पुत्र हर्ष (उम्र 24 वर्ष) के साथ बाइक से आ रही थीं।
जैसे ही मां-बेटे एटीएमएस कट के पास पहुंचे, एक अज्ञात डंपर ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
पुलिस और एम्बुलेंस व स्थानीय लोगों और राहगीरों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, लेकिन पुलिस के समय पर न पहुंचने के कारण राहगीरों ने घायलों की मदद की। बाद में पुलिसकर्मियों ने घायल महिला को अपनी कार में लिटाया और एम्बुलेंस का इंतजार किया, जिसमें काफी समय बर्बाद हो गया।
अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने राजबाला को मृत घोषित कर दिया, जबकि उनके बेटे हर्ष का इलाज चल रहा है।




















