
हापुड़: ऑटो के पीछे लटककर जानलेवा सफर की वीडियो वायरल
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की दिल्ली रोड की एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वायरल वीडियो में एक युवक ऑटो के पीछे लटक कर जानलेवा यात्रा करता हुआ दिखाई पड़ रहा है। आपको बता दें कि एसएसवी चौकी के पास से गुजर रहे इस ऑटो पर पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। ऐसे में नियमों का उल्लंघन किया जा रहा है जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। लोगों ने मामले में कार्रवाई की मांग की है।
हापुड़ में सोशल मीडिया पर वायरल हुई वीडियो को लेकर लोगों ने कई सवाल खड़े किए हैं जिनका कहना है कि इस तरह का सफर जानलेवा साबित हो सकता है जिसमें जान भी जा सकती है। ऐसे में उनकी मांग है कि जल्द से जल्द इस तरह के जानलेवा सफर को रोका जाए और जरूरत पड़ने पर कड़ी कार्रवाई की जाए।
घुटनों के दर्द, स्लिप डिस्क से परेशान तो आधुनिक मशीनों द्वारा कराएं फिजियोथैरेपी: 7417230216

























