
हापुड़: किसान संगठन में तीन नई नियुक्तियां
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में भारतीय किसान यूनियन अवध राजू गुप्ता संगठन की ओर से जिला कार्यालय पर नियुक्ति कार्यक्रम आयोजित किया गया। आयोजित कार्यक्रम में संगठन में तीन नई नियुक्तियों की घोषणा की गई। संगठन की ओर से गुलफाम को जिला सचिव अल्पसंख्यक, नासिर को जिला सूचना मंत्री अल्पसंख्यक और शाहरुख को जिला मंत्री अल्पसंख्यक नियुक्त किया गया।
नवनियुक्त पदाधिकारियों की घोषणा संगठन के प्रदेश सचिव अब्दुल वहाब, जिला अध्यक्ष अब्दुल कय्यूम और युवा जिला अध्यक्ष बिलाल ने की। इस दौरान पदाधिकारियों ने नवनियुक्त सदस्यों को संगठन की जिम्मेदारी सौंपते हुए संगठन को मजबूत करने और जनहित के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने की बात कही।
कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह, अबू कैश सिद्दीकी, धौलाना विधानसभा अध्यक्ष शेरदीन, जिला सचिव तस्लीम, शहदाब, जिला प्रभारी शाहरुख, एडवोकेट शहजाद अली, कानूनी सलाहकार महबूब, प्रदीप कुमार, अफजल, वार्ड अध्यक्ष वारिस, जिला अध्यक्ष अल्पसंख्यक शकील, जिला उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक नदीम, नईम, परवेज, अनीश, मेरठ मंडल अध्यक्ष साजिद जमाल, कोषाध्यक्ष असलम, इकराम, अशरफ, प्रमोद कुमार, हाफिजपुर ग्राम अध्यक्ष मुकेश कुमार और ग्राम अध्यक्ष खुशनूर सहित संगठन के कई पदाधिकारी मौजूद रहे। वहीं महिला विंग से जिला अध्यक्ष अनीता और महिला नगर सचिव सहाना भी कार्यक्रम में शामिल हुईं।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग के लिए अब रविवार को भी डॉक्टर शिशिर गुप्ता से लें परामर्श: 8979824365




















