
हापुड़ में माहेश्वरी महिला मंडल द्वारा भव्य “सातुड़ी तीज” महोत्सव का आयोजन
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में माहेश्वरी महिला मंडल हापुड़ द्वारा बड़ी तीज (सातुड़ी तीज) के पावन पर्व पर भव्य तीज महोत्सव का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम मंडल की अध्यक्ष अलका माहेश्वरी एवं सचिव शालिनी माहेश्वरी के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम का आयोजन मंडल की सांस्कृतिक मंत्री समीक्षा माहेश्वरी द्वारा किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम की मुख्य संयोजिका प्रीति माहेश्वरी, मनीषा माहेश्वरी, नीतू माहेश्वरी एवं श्वेता माहेश्वरी रहीं, जिनके साथ मंडल की अन्य महिलाओं आशा सोमानी, मधुबाला माहेश्वरी, मंजू माहेश्वरी, मधु खटोर, रश्मि माहेश्वरी, विनीता माहेश्वरी, सीमा तापड़िया एवं आशा तापड़िया का विशेष सहयोग रहा।
कार्यक्रम में तीज के पारम्परिक रंगों को जीवंत करने के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। झूला सजाओ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्रिया माहेश्वरी, द्वितीय स्थान श्वेता माहेश्वरी तथा तृतीय स्थान नित्या सोमानी ने प्राप्त किया।
कार्यक्रम का एक विशेष आकर्षण बेस्ट सास-बहू जोड़ी प्रतियोगिता रही, जिसमें खुशबू माहेश्वरी एवं उनकी सासू माँ ने यह खिताब जीता। इसके साथ ही तीज के लोकगीतों पर दीपिका सोमानी, तन्वी सोमानी, गरिमा सोमानी और ज्योति सोमानी द्वारा मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम के दौरान मनोरंजक खेलों का भी आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण तीज क्वीन प्रतियोगिता रही। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका उर्वशी तापड़िया एवं श्रीमती हिमानी माहेश्वरी ने निभाई। निर्णायकों के निर्णय अनुसार तीज क्वीन का खिताब मनीषा माहेश्वरी ने जीता, जबकि फर्स्ट रनर अप दीपिका सोमानी और सेकंड रनर अप श्वेता माहेश्वरी रहीं। अंत में अध्यक्ष एवं सचिव द्वारा सभी विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया और सभी के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया गया।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग की पीड़ित महिलाएं अब रविवार को भी डॉ. रुचिका गुप्ता से ले सकेंगी परामर्श: 8979824365




















