
महिला को कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म करने के मामले में नामजद आरोपी गिरफ्तार
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ देहात पुलिस ने महिला को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म करने के अभियोग में नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम शरीफ पुत्र मोहम्मद हनीफ निवासी ग्राम असौड़ा थाना हापुड़ देहात जनपद हापुड़ है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार शरीफ पर आरोप है कि उसने महिला को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने महिला की तहरीर के आधार पर कार्रवाई करते हुए मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू की और आरोपी को शुक्रवार को ततारपुर चौराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।
हापुड़ की विश्वसनीय कपड़ों की दुकान “रामदास मोहनलाल माहेश्वरी बजाज” से खरीदें लहंगा, लेडीज सूट, डिजाइनर साड़ियां, स्टॉल, ज्वेलरी बहुत कुछ: 9927870069




















