हापुड़, सीमन/अशोक तोमर (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के आनंद विहार कॉलोनी में निर्माणाधीन कांपलेक्स के बाहर पड़े सरियों के सात बंदलों को चोरों ने चुरा लिया। हालांकि एक बंडल कॉन्प्लेक्स से कुछ दूरी पर झाड़ियों में मिला। किसी वाहन की मदद से चोर छह बंडल लेकर भाग खड़े हुए। रविवार की सुबह ठेकेदार जब मौके पर पहुंचे तो उन्हें मामले की जानकारी हासिल हुई जिन्होंने पुलिस को मामले से अवगत कराया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के आनंद विहार में एचपीडीए द्वारा कलेक्ट्रेट के पास एक कांपलेक्स का निर्माण कराया जा रहा है। ठेकेदार ज्ञानेंद्र कुमार निवासी रसूलपुर बाबूगढ़ ने बताया कि शनिवार की रात चोर किसी वाहन में आए और सरियों के सात बंडलों को चोरी कर ले गए जिनमें से एक बंडल कॉन्प्लेक्स के पास मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
मोना ड्रीम वर्ल्ड: कपड़ों पर 50% तक की छूट : 992714 3205























