हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की दिल्ली रोड पर स्थित एस० ए० इन्टरनेशनल स्कूल में शनिवार को इंगलिश राइटिंग काम्पटिशन का आयोजन किया गया। छात्र-छात्राओं ने बहुत रूचि के साथ इस प्रतियोगिता में भाग लिया। इस प्रतियोगिता में बच्चों ने अपने लेखन कौशल की प्रतिभा को दर्शाया तथा अपने भावों एवं विचारों को लिखित भाषा के माध्यम से अभिव्यक्त करने का प्रयास किया क्योंकि लेखन के अभाव में विचारों की अभिव्यक्ति सम्भव नहीं है। विद्यालय की प्रधानाचार्या हिमानी अग्रवाल ने बताया कि लेखन कला का विकास सीखने का आधार है। बिना लेखन के सीखने की प्रक्रिया सम्पूर्ण नहीं हो सकती।
भारत विकास परिषद् सृजन, हापुड़ के प्रोजक्ट चेयरमैन निखिल कुमार गुप्ता, प्रान्तीय चेयरमैन मोहित अग्रवाल, प्रान्तीय संयोजक गोविन्द अग्रवाल एवं सचिन अग्रवाल, अध्यक्ष अजय बेसल, सचिव आशीष मित्तल, कोषाध्यक्ष सुमित जिन्दल, महिला संयोजिका माही मित्तल द्वारा सभी कक्षाओं में से प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को प्रोत्साहन प्रमाण-पत्र देने के लिये आश्वस्त किया गया तथा सभी ने विद्यालय को प्रबन्धकारिणी समिति तथा विद्यालय के अनुशासन एवं बच्चों के लेखन-कौशल की भूरि-भूरि प्रशंसा की। विद्यालय की चेयरपर्सन जयश्री तोमर ने बताया कि समय-समय पर बच्चों के सर्वागींण विकास के लिये इस प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन होता रहेगा क्योंकि विद्यालय का प्रमुख उद्देश्य बच्चों को प्रत्येक क्षेत्र में सक्षम बनाना है जिससे की वे भविष्य में ऊँचाइयों के शिखर को छू सके।

Admission Open Now for SA International School : 9258003065























