
👁 42 views Views
हापुड़: रेलवे स्टेशन के पास अज्ञात शव मिलने से सनसनी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र में रेलवे स्टेशन के पास एक अज्ञात युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची जिसने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मंगलवार की रात लोगों की नजर एक युवक की लाश पर पड़ी जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने अज्ञात युवक का शव कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के कारण का पता चल सकेगा। पुलिस मृतक की पहचान का प्रयास कर रही है।
99 स्टोर हापुड़ सदर बाजार से 500 रूपए की खरीद पर 299/- रूपए का गिफ्ट फ्री: 8191820867*
























