
वृद्धाश्रम में रह रही वृद्धा को घर लौटने का इंतजार
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): तीर्थ स्थल गढ़मुक्तेश्वर के गांव लठीरा में संचालित गुरु विश्राम वृद्धा आश्रम में रह रही एक वृद्धा को अपने घर लौटने का बेसब्री से इंतजार है और परिवारजनों के आगमन की राह जोह रही वृद्धा की आंखें पथरा गई हैं।
यह वृद्धा कोई और नहीं बल्कि वही वृद्धा है जिसे परिवार जन गंगा दशहरा पर पर गंगा स्नान करने तथा पुण्य दिलाने के नाम पर गंगा तट लेकर आए थे और वृद्धा को अकेला छोड़कर उड़न छू हो गए। पुलिस ने वृद्धा को लठीरा के वृद्धा आश्रम भेज दिया।
एक परिवार द्वारा वृद्धा को गंगा किनारे छोड़कर जाने और पुलिस द्वारा वृद्धा को वृद्धा आश्रम में भर्ती करने का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ तो वृद्धा की पोती को तरस आ गया। पोती ने ऑनलाइन वृद्धा आश्रम का फोन नंबर निकाल कर दादी मां से फोन पर बातचीत की और परिवार के कृत्य के लिए क्षमा मांगी है साथ ही विश्वास दिलाया है की दादी मां हम आपको जल्दी ही वापस ले जाएंगे।
वृद्धा आश्रम के मैनेजर जयशंकर मिश्र ने कहा कि वृद्धा की पोती ने रविवार तक दादी मां को वापस ले जाने की बात कही है।
Brainwaves International School: Admissions Open 2026-27 (Playgroup – Grade XI)
























